फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vedio viral

अवैध वसूली का वीडियो वायरल, सीडीओ ने बैठाई जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
vedio viral
अवैध वसूली का वीडियो वायरल, सीडीओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत राज विभाग के एक लिपिक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सफाई कर्मचारी से वेतन जारी करने की एवज में अवैध वसूली की जा रही है। सीडीओ ने बताया कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसकी जांच जिला विकास अधिकारी को सौंप दी है।
विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय है। इसमें तैनात एक लिपिक की पूर्व में भी शिकायत मिली थी। कुछ दिन पूर्व भी सफाई कर्मचारियों ने सीडीओ और डीपीआरओ से लिपिक की शिकायत की थी। 10 वर्ष पूरे होने पर सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले एरियर को जारी करने के नाम भी सफाई कर्मचारी इस लिपिक पर अवैध वसूली का आरोप लगा चुके हैं। अब इसी लिपिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लिपिक विकास भवन के बाहर रेलवे लाइन के नजदीक कार के पास खड़ा है और सफाई कर्मचारी से बातचीत कर रहा है। इसी दौरान वह पास खड़े व्यक्ति से ली गई राशि को अपनी जेब में रख रहा है। यह राशि वेतन निकालने पर लिए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी ने यह वीडियो खुद बनाई और फिर वायरल कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि सफाई कर्मचारी ने इसकी शिकायत भी लिखित में विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन वह शिकायत मिलने से इनकार कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल का कहना है कि वीडियो वायरल की जानकारी सीडीओ को होने पर उन्होंने इसकी जांच जिला विकास अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग के एक लिपिक का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह पुराना वीडियो है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। लिपिक को फिलहाल चार्ज से भी हटा दिया है। सीडीओ ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द ही जांच कर मैं अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दूंगा। - साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed