{"_id":"6904e896750811f5610bb397","slug":"vandana-won-the-shot-put-and-agamaya-won-the-discus-throw-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142874-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गोला फेंक में वंदना तो डिस्कस थ्रो में अग्मया बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गोला फेंक में वंदना तो डिस्कस थ्रो में अग्मया बने विजेता
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला खेल विभाग ने नगर के टांडा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जूनियर बालक-बालिका वर्ग की दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद व ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गोला फेंक में वंदना तो डिस्कस थ्रो में अग्मया विजेता बने। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को एसपी क्राइम नरेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इसमें जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के 237 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर में खुशी, 200 मीटर में रीतिका, 400 मीटर में नैंसी, 800 मीटर विरेशना, 1500 मीटर में खुशबू, तीन हजार मीटर में रिचा, पांच हजार मीटर में आरती, लंबी कूद में अलीशा, ऊंची कूद में अलीमा, गोला फेंक में वंदना और डिस्कस थ्रो में अग्मया विजेता रहीं।
बालक वर्ग के 100 मीटर में अरविंद, 200 मीटर में अनीस, 400 मीटर में मनीष, 800 मीटर विकास, 1500 मीटर में विपुल, तीन हजार मीटर में अंकित, पांच हजार मीटर में अजय, लंबी कूद में मोहम्मद इस्माइल, गोला फेंक में प्रयाग, भाला फेंक में अंकुश व डिस्कस थ्रो में अभि शर्मा विजेता रहे। इस दौरान कोच मनीष कुमार, सचिन कुमार समेत अन्य पीटीआई और कोच मौजूद रहे।