{"_id":"6ab7f207037866af350a329b","slug":"shopkeeper-dragged-out-and-assaulted-employee-beaten-up-while-trying-to-intervene-video-of-accused-goes-viral-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: दुकानदार को खींचकर लाया बाहर फिर की मारपीट, बचाने आए कर्मचारी को भी पीटा, आरोपी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: दुकानदार को खींचकर लाया बाहर फिर की मारपीट, बचाने आए कर्मचारी को भी पीटा, आरोपी का वीडियो वायरल
Sat, 26 Sep 2026 09:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:56 PM IST
सार
बुलंदशहर में खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के देवी मंदिर मार्ग स्थित चाइनिज व्यंजन के दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दुकानदार को पहले बाहर खींचकर ले जाता है। फिर दुकानदार व उसके कर्मचारी के साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
दुकानदार के साथ मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के देवी मंदिर मार्ग स्थित चाइनिज व्यंजन के दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दुकानदार को पहले बाहर खींचकर ले जाता है। फिर दुकानदार व उसके कर्मचारी के साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो मिनट 11 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो देवी मंदिर स्थित दुकान के सीसीटीवी की है। इसमें दुकान पर कर्मचारी मोमोज व अन्य व्यंजन तैयार करता दिख रहा है। वहीं पर एक युवक दुकानदार से पहले बात करता है। इसके बाद जबरन बाहर खींचकर ले जाता है। फिर गाली देते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। वहीं बीच बचाव करने आए कर्मचारी के साथ भी मारपीट करता है।
विज्ञापन
यह देख दुकान में मौजूद एक बच्चा डर से अंदर चला जाता है। हालांकि कुछ लोग दुकानदार को बचाने पहुंचते हैं तो आरोपी वहां से भाग जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग टिप्प्णी कर रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन