{"_id":"6a2d8ef769bdab755606bfe6","slug":"uyds-hapur-clinches-the-trophy-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-157152-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रॉफी पर युवाईडीएस हापुड़ का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रॉफी पर युवाईडीएस हापुड़ का कब्जा
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम के साथ अतिथि व कोच। संवाद
बुलंदशहर। खालसा स्कूल के क्रिकेट मैदान में चल रहा अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया। फाइनल में युवाईडीएस हापुड़ ने खालौर की टीम को 55 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खालौर पहले सेमीफाइनल में एसएनएस को 26 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बारिश के चलते टॉस से विजेता का चयन किया गया। युवाईडीएस हापुड़ टॉस जीतकर फाइनल में पहुंची। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पहला सेमीफाइनल खालौर और एसएनएस शिकारपुर की टीम के बीच खेला गया। खालौर ने पहले बल्लेबाजी कर नौ विकेट खोकर 247 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनएस शिकारपुर की टीम 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच बालाजी क्रिकेट एकेडमी व युवाईडीएस हापुड़ टीम के बीच हुआ। बारिश के चलते अंपायर ने टॉस कर विजेता चुनने की बात कही। युवाईडीएस हापुड़ ने टॉस जीत फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में खालौर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी युवाईडीएस की टीम 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। युवाईडीएस के बल्लेबाज अर्णव नागर ने 44 रन, नकुल चौधरी ने 37 रन और रौनक ने 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। खालौर के गेंदबाज यशराज ने तीन विकेट, सूर्य प्रताप व यशु नोश्वर ने दो-दो विकेट और हिमाशु व रचित सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खालौर की टीम के बल्लेबाजी युवाईडीएस के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते नजर आए। टीम मात्र 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रिंस जाट ने 60 रन, यशराज ने 25 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस टीम के गेंदबाज कार्तिक गेहलोत व मोहम्मद फरजान ने तीन-तीन विकेट और शादाम, निजाम, नकुल चौधरी व अर्णव नागर ने एक-एक विकेट लिया।
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को खालसा स्कूल के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह व मुख्य अतिथि लाखन उर्फ लखनीत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बताया कि अर्णव नागर को मैन ऑफ द मैच और यशराज को फाइटर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आर्यवीर को बेस्ट बॉलर, कार्तिक गहलोत को बेस्ट क्षेत्ररक्षण, मितांश नागर को बेस्ट विकेटकीपर व प्रिंस जाट को बेस्ट बैट्समैन का खिताब देकर सम्मानित किया गया। प्रिंस जाट मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। मनु रघुवंशी, सतीश कुमार, निक्की सैनी, शक्ति सिंह, अंकित निगम, सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।