फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar of traders against Inspector of Food Safety Department

Bulandshahar News: खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक पर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन के बाद व्यापारी बिना ज्ञापन दिए लौट गए।
विज्ञापन


व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक पर परेशान करने और रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया। रविंद्र गोयल ने कहा कि आए दिन खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक व्यक्तिगत लोगों के साथ कार से व्यापारियों के पास जाते हैं और सैंपल भरने के नाम पर धमकाते हैं। जिसके चलते व्यापारी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने बताया कि मंगलवार को कृष्णा नगर स्थित एक बेकरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर दो अन्य लोगों के साथ पहुंचे और 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। आरोप है कि जब व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने सैंपल भरने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ होने की बात कही तो आरोपी अधिकारी ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि निरीक्षक नौ साल से जिले में ही तैनात है, जिसके चलते आरोपी आए दिन अवैध वसूली के लिए व्यापारियों के पास पहुंचता है और प्रत्येक वर्ग के व्यापारी से रिश्वत की मांग करता है। प्रदर्शन के दौरान सर्वेश कुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, गौरव जिंदल, मनोज कुमार, सौरभ शर्मा, राहुल नंदर, हिमेश आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed