फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar at the police station in protest against Chaduni's arrest.

Bulandshahar News: चढूनी को गिरफ्तार करने के विरोध में थाने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station in protest against Chaduni's arrest.
औरंगाबाद में भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष को थाने ले जाती पुलिस। संवाद
औरंगाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को सोमवार दोपहर हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना मिलने से नाराज होकर संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील लोधी ने थाने में हंगामा किया। हाईवे जाम करने की चेतावनी पर आननफानन में थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला अजीजाबाद स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे ओर हाईवे जाम करने जाते समय पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक हुई। सुनील लोधी ने गिरफ्तारी देने की बात कही तो पुलिस जिलाध्यक्ष को जीप में बैठाकर थाने ले आई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन होना है। एक दिन पहले ही हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। यह सरकार की सोची समझी साजिश का परिणाम है। शाम करीब साढ़े चार बजे गुरुनाम सिंह चढूनी को हरियाणा पुलिस द्वारा छोड़ने पर ही थाने में धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर देवेंद्र लोधी, पुष्पेंद्र चौधरी, रघुवीर सिंह पंवार, जोगेंद्र सिंह, सोनपाल सिंह, हरेंद्र प्रधान, रिंकू लोधी, भूपेंद्र चौधरी, वीरेंद्र सोनी, नरोत्तम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed