फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP news 18 month old innocent murdered body hidden in a box under a quilt in Bulandshahr

UP: 18 माह के मासूम का अपहरण कर कत्ल... लाश को संदूक में रजाई के नीचे छिपाया; ढूंढने का नाटक करता रहा 'कातिल'

Wed, 15 Oct 2025 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Oct 2025 10:45 AM IST
सार

बुलंदशहर में मंगलवार की शाम से लापता 18 माह के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को संदूक में रजाई के नीचे छिपा दिया गया। कातिल पड़ोसी लापता बच्चे की तलाश में परिजनों के साथ लगा रहा। देर रात आरोपी के घर से शव बरामद कर लिया गया।
 

विज्ञापन
UP news 18 month old innocent murdered body hidden in a box under a quilt in Bulandshahr
bulandshahr murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के नित्यानंदपुर नंगली गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए डेढ़ वर्षीय मासूम माधव की हत्या कर दी गई और उसके शव को एक संदूक में रजाई के नीचे छिपा दिया गया। 
विज्ञापन


सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मासूम का हत्यारा, वारदात के बाद परिजनों के साथ बच्चे की तलाश में जुटा हुआ था, जिससे कि किसी को उस पर शक न हो। 18 माह का मासूम माधव मंगलवार शाम को अचानक लापता हो गया था। 
विज्ञापन


परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच, पुलिस को गांव निवासी पड़ोसी अंकुश पर शक हुआ, जिसके बाद उसके घर की तलाशी लेने की अनुमति मिली। जब पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी के घर की तलाशी ली, तो घर में रखे एक संदूक पर संदेह हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संदूक के अंदर रजाई के नीचे से मासूम माधव का शव बरामद
संदूक को खोलने पर पुलिस टीम सकते में आ गई। संदूक के अंदर रजाई के नीचे से मासूम माधव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा
पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई स्तब्ध है कि हत्यारा इतनी बेरहमी के बाद मासूम की तलाश में परिजनों के साथ कैसे लगा रहा। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed