{"_id":"5f945e4e8ebc3e9c064f8bfa","slug":"up-election-bulandshahr-news-gbd2076405191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध और महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन: लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन: लल्लू
विज्ञापन
जनसभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : BULANDSHAHR
अपराध और महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन : लल्लू
बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी के समर्थन में गांव शाहनगर स्थित जनसभा में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा, बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में आज प्रदेश अपराध और महिला अत्याचार में नंबर वन पर है। किसानाें को अभी बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला और धान व मक्का खरीद में लूट हो रही है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि चार साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी थी तो किसानों की आय दोगुनी करने, दवाई, पढ़ाई मुफ्त देने, 14 लाख युवाओं को रोजगार देने, सबका साथ सबका विकास और प्रदेश को गुंडाराज व भ्रष्टाचार से मुक्त करने का वादा किया था। किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान करवाने और देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान दिलाने की बात कही थी। प्रदेश सरकार के करीब चार साल के राज में भ्रष्टाचार और गुंडाराज कायम है। लूट, डकैती और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रतिदिन 164 मामले महिला अत्याचार के दर्ज हो रहे हैं। हाथरस की बेटी के मामले को सामने लाने में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही। किसानों का 14 हजार करोड़ रुपया बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री आपके बीच भी आए थे और उनसे पूछना चाहिए था कि भुगतान कब कराएंगे। फसलों के उचित दाम न मिलने पर अकेले बुंदेलखंड में छह माह में 500 किसानों ने आत्महत्या कर ली। धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं हो रही। बिचौलिया सक्रिय हैं और किसान लुट रहा है। प्रदेश में घोटालाें का राज है। कोरोना की पीपीई किट और थर्मामीटर आदि में घोटाला हुआ। नमक, राशन, पशुधन आदि कई घोटाले शामिल हैं। युवाओं को रोजगार देने का वादा तो दूर की बात भर्तियां पूरी होने से पूर्व कोर्ट में चली जाती हैं। सपा और बसपा की सरकारों ने भी लूटने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं देश का चौकीदार हूं। लेकिन किसान के साथ उनके परिवार की महिलाओं को भी खेत की रखवाली का पहरेदार बना दिया है। उन्होंने प्रत्याशी सुशील चौधरी के समर्थन में झोली फैलाकर वोट की अपील की। जनसभा को पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, दिल्ली के पूर्व डिप्टी स्पीकर अंबरीश गौतम, हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह, सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, जिला अध्यक्ष टुक्कीमल खटीक, सुनील चरोरा, श्योपाल सिंह, सुभाष गांधी और पौरुष शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।