फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Budget

बजट से जरी कारोबारियों में जगी आस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
UP Budget
सिकंदराबाद में जरी का कार्य करते कारीगर। - फोटो : SIKANDRABAD
बजट से जरी कारोबारियों में जगी आस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। प्रदेश सरकार के बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए विशेष पैकेज की घोषणा से कोरोना काल से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे जरी कारोबारी में आशा की नई किरण जगी है। जरी कारोबारी को उम्मीद है कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत उन्हें विशेष पैकेज दिया जाएगा। जिससे हजारों लोगों को रोजगार देने वाला जरी कारोबार एक बार फिर से पटरी पर लौट आएगा।
सिकंदराबाद में पिछले सात दशक से जरी का कारोबार देश- विदेश में अपनी कारीगरी के दम पर शोहरत कमा रहा है। विदेशों में सिकंदराबाद की जरी की धूम में है। जरी कारोबारी आबिद राना ने बताया कि सिकंदराबाद में जरी कारोबार से करीब 20 हजार लोग जुड़े हैं। जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। अधिकांश कारीगर बड़े एक्सपोर्ट के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि गल्फ व यूरोपियन देशों में सिकंदराबाद की जरी कारीगरी का मुख्य बाजार है। कोरोना कॉल में एक्सपोर्ट बंद होने और विदेशी खरीदारों के नहीं आने के कारण जरी कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया था। जरी के कारोबार से जुड़े कारीगरों ने गुजारे के लिए अन्य कामों की ओर रुख कर लिया था। खासकर महिलाओं के बेरोजगार होने के कारण घरों का बजट बिगड़ गया था और लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। मगर अब प्रदेश सरकार के आम बजट में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों के लिए की गई विशेष पैकेज की घोषणा खासकर एक जनपद एक उत्पाद के लिए की गई 250 करोड़ पैकेज की घोषणा से जरी कारोबारी में आस जगी है। जिससे नगर व क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों का फिर से रोजगार बहाल हो सकें। खासकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की सरकार की योजना साकार हो सकें।
विज्ञापन

बोले कारोबारी
कोरोना काल में एक्सपोर्ट बंद होने, विदेशी खरीदारों के नहीं आने से जरी कारोबार पूरी तरह से तबाह हो गया था। बजट से उन्हें विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिद राना
बजट में सरकार की सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों को विकास की प्रतिबद्धता से जरी कारोबारियों को उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। विदेशों में देश को पहचान दिलाने वाले जरी कारोबार एक फिर से पटरी पर लौट आएगा।
सगीर अंसारी
जरी कारोबार से अधिकांश महिलाएं जुड़ी हुई है। बजट में महिला उत्थान और महिलाओं की स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई विभिन्न योजनाओं का जरी कारोबार को फायदा मिलेगा। जिससे जरी कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौट आएगा।

मोबीन अंसारी
स्वरोजगार के लिए किए गए विशेष पैकेज के प्रावधान का जरी कारोबार को फायदा मिलेगा। सरकार की योजनाओं ने जरी कारोबारी लाभ लेकर कोरोना काल में मंदी की गर्द में चले गए जरी कारोबार को फिर से पुरानी स्थिति में ला सकेंगे।
- नसरु मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed