{"_id":"6033eb548ebc3ee93213b16b","slug":"up-budget-bulandshahr-news-gbd214231088","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट : अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट : अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट : अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में आएगी तेजी
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए 950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जिससे बुलंदशहर में भी मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम तेज होने के आसार बन गए हैं। जेवर एयरपोर्ट को भी बजट में शामिल किए जाने से जनपद के लोगों में भी विकास की आस जागी है।
जनपद में वर्ष 2020 में केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। जिसके बाद सदर तहसील के पास कृषि विभाग की 10 एकड़ जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 380 करोड़ रुपयेे की राशि जारी की गई थी। इसके बाद गत दिनों शासन की ओर से इसके निर्माण के लिए 20 करोड़ की राशि जारी कर दी गई थी। अब प्रदेश सरकार की ओर से बजट में 13 जनपदों में होने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 1950 करोड़ की राशि जारी की गई है। वर्तमान में 200 बेड के अस्पताल के लिए जिला अस्पताल में जगह का चयन करके पुराने भवन को ढहाने और पेड़ और बिजली के खंभे आदि हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रदेश सरकार ने अपने बजट में 2000 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। जेवर एयरपोर्ट पर इस राशि से होने वाले विकास कार्य से जनपद की भी तस्वीर चमकेगी। बॉर्डर एरिया के गांवों में विकास की बयार के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। जनपद के जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव और चोला चौकी क्षेत्र के कुछ गांव जेवर से काफी करीब हैं। जेवर से सबसे नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन खुर्जा जंक्शन है। एयरपोर्ट से यदि यह स्टेशन कनेक्ट होता है, तो जंक्शन क्षेत्र का पूरा कायाकल्प हो सकेगा।
12 संस्कृत विद्यालयों के भी बहुरेंगे दिन
जनपद में इस समय 12 स्थानों पर संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। जिसमें करीब 900 बच्चे अध्ययनरत हैं। सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए निशुल्क छात्रावास और भोजन की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान शामिल किया गया है। यह योजना यदि सही तरीके से क्रियान्वित हो जाती है तो जनपद में अहार, कर्णवास, अनूपशहर, बेलौन, रामघाट, बुलंदशहर नगर, पहासू और खुर्जा क्षेत्र के चार स्कूलों में चल रहे संस्कृत विद्यालयों के दिन एक बार फिर से सुधर जाएंगे।
विज्ञापन
बोले लोग
प्रदेश के बजट में चिकित्सा शिक्षा पर निर्माणाधीन नए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भी शामिल किया गया। जल्द निर्माण हो जाए तो काफी छात्रों को राहत मिलेगी।
- डिंपल शर्मा, छात्रा
मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को शासन द्वारा बजट में शामिल किया गया है। दोनों के निर्माण होने से काफी लोगों को लाभ पहुंचेगा।
योगिता शर्मा, छात्रा
जेवर एयरपोर्ट के लिए शासन द्वारा दो हजार करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। एयरपोर्ट बनने से जिले में भी रोजगार के साधन बढ़ेंगे।
रविंद्र कुमार, नगरवासी
- मेडिकल कॉलेज बनने से जिले में रोजगार के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। साथ ही छात्रों को पढ़ाई का भी लाभ मिलेगा।
पवन तेवतिया, किसान नेता
बोले राजनीतिक दलों के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के नित नए आयाम को छूता जा रहा है। बजट में किसान, नौजवान, महिला सुरक्षा, व्यापारी वर्ग सबका ध्यान रखा गया है। विकास की नई योजनाओं को शामिल कर उत्तम प्रदेश की परिकल्पना को साकार किया गया है।
अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा
प्रदेश सरकार ने पिछले चार साल में लोगों को सिर्फ ख्वाब दिखाए हैं, धरातल पर कुछ नहीं किया है। सिंचाई के नाम पर जो बजट में प्रावधान सरकार बता रही है, वह सिर्फ ढकोसला है। किसान सिंचाई अपनी बिजली से कर रहा है। बिजली के बिल पर सरकार ने कुछ नहीं किया।
टुक्कीमल खटीक, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
बजट के नाम पर सरकार ने सभी वर्गों को झुनझुना थमाया है। आज के दौर में खेती किसानी आदि बहुत महंगे हो गए हैं। सरकार को बजट में किसान और नौजवानों को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं करके, अपनी मंशा साफ कर दी है।
अमजद अली गुड्डू, जिलाध्यक्ष सपा
सरकार ने बजट में बेरोजगार युवाओं की अनदेखी की है। किसानों और मजदूरों का ध्यान नहीं रखा गया है। केंद्र की तर्ज पर ही राज्य सरकार ने भी अपने बजट में सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों का ध्यान रखते हुए नजर आ रही है। अब जनता भी इन लोगों को समझ चुकी है।
सतीश सागर, जिलाध्यक्ष बसपा
किसानों की आय दोगुना करने का दावा करने वाली सरकार को चाहिए था कि वह अपने बजट में कुछ ऐसा प्रावधान करती कि किसानों को उनकी लागत ही समय से मिल जाए। किसान विरोधी सरकार ने सिर्फ चुनावी बजट पेश किया है। इसके अलावा बजट में कुछ भी नहीं है।
- अरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष रालोद
वेबसाइट, सॉफ्टवेयर, ई-पेपर एवं न्यू उत्तर प्रदेश का बजट हवा हवाई है। कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगों के रोजगार पर कोई रोडमैप नहीं है। चुनाव के आखिरी साल में जनता के लिए भ्रामक बजट है।
विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष आप