फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: Register objections on exam results in the complaint cell

यूपी बोर्ड: परीक्षा परिणाम पर शिकायत प्रकोष्ठ में आपत्ति कराएं दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Register objections on exam results in the complaint cell
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अब छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान होगा। बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में एक शिकायत व निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 29 मई तक सक्रिय रहेगा। प्रकोष्ठ विद्यार्थियों की विभिन्न आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जिन विद्यार्थियों को किसी प्रकार की गड़बड़ी, अंकपत्र में त्रुटि, विषयवार अंक को लेकर आपत्ति, अनुपस्थित दर्शाने, नाम या जन्मतिथि में गलती, अन्य कोई समस्या हो तो वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को अपनी शिकायत संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके साथ नेट अंकपत्र की प्रति व समस्या से जुड़े आवश्यक साक्ष्य भी संलग्न करने होंगे।
विज्ञापन

शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के लिए यह व्यवस्था की गई है ताकि विद्यार्थियों को दौड़-भाग न करनी पड़े। शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्यार्थियों को अपने विद्यालय प्रधानाचार्य की आख्या व अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं के लिए क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में है। ऐसे में जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी शिकायत मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में दर्ज करानी होगी। इसके लिए दूरभाष नंबर 0121-2660742 व 9454457256 और ई-मेल romeerut@gmail.com जारी की गई है। इससे छात्र-छात्राएं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed