{"_id":"693eed33e3163ecc150df6f2","slug":"up-board-objections-resolved-list-of-109-centres-sent-to-the-board-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145323-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: आपत्तियों का हुआ निस्तारण, बोर्ड को भेजी 109 केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: आपत्तियों का हुआ निस्तारण, बोर्ड को भेजी 109 केंद्रों की सूची
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए बोर्ड से भेजी गई 115 केंद्रों की सूची पर मिली 160 से अधिक आपत्तियों का निस्तारण हो गया। इसके साथ ही 109 केंद्रों की नई सूची बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। इसमें 20 नए स्कूल शामिल किए हैं, जबकि 26 स्कूल हटाए गए हैं। बोर्ड से अब 31 दिसंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ होंगी। परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में केंद्र बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों बोर्ड ने 115 कॉलेजों को केंद्र बनाने के लिए सूची जारी कर दी थी। जिस पर विभाग द्वारा आपत्तियां ली गई थीं। बताया गया कि 160 से अधिक आपत्तियां आने के बाद अब इनका निस्तारण किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर तैयार की गई 109 केंद्रों की सूची बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। इस पर अब बोर्ड की ओर से अंतिम मोहर लगाई जाएगी। विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा को कराने की तैयारी लगातार जारी है। बोर्ड से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा को नकल रहित और नियमानुसार ही कराया जाएगा।