फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board exams begin today, mobile phones and smartwatches banned

Bulandshahar News: यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से, मोबाइल फोन व स्मार्ट वाॅच पर रहेगा प्रतिबंध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो जाएंगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पहली पाली के परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना होगा। स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन और कैलकुलेटर आदि पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र के आसपास की सभी फोटोकॉपी की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले के 109 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी और 11:45 बजे तक जारी रहेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक जारी रहेगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी और परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में हाईस्कूल के 44,766 और इंटरमीडिएट के 38,416 छात्र-छात्रा शामिल हैं। परीक्षा कराने के लिए 109 केंद्र व्यवस्थापक, 109 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, 109 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व चार हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात हैं। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर पूरी तलाशी के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
नकल करने व कराने पर दर्ज होगी एफआईआर : सभी परीक्षा केंद्रों के एक किलोमीटर सीमा में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के आसपास लोगों की भीड़ जमा नहीं होगी। नकल पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र के आसपास लाउड स्पीकर नहीं बजेंगे। डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कंट्रोल रूम से लेकर मेरठ व लखनऊ तक रखी जाएगी नजर : यूपी बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सभी केंद्रों पर जिला स्तर से लेकर मेरठ व लखनऊ तक बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या कंट्रोल रूम नंबर 7906555107 पर दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम मंडल, बोर्ड कार्यालय और लखनऊ से जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article