फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board Exam: Centers will be decided on the basis of old records

यूपी बोर्ड परीक्षा : पुराने रिकॉर्ड के आधार पर तय होंगे केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Centers will be decided on the basis of old records
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में विद्यालय केंद्र वही बनाए जाएंगे, जिनकी छवि अच्छी होगी। वह विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे, जहां नकलची पकड़े गए होंगे। इसके लिए पांच साल पहले का डाटा खंगाला जाएगा। स्कूल में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन संयुक्त टीम कर रही है तो बोर्ड भी गोपनीय जांच कराने में जुटा है। जांच के बाद कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र में जिले में संचालित 49 राजकीय, 152 सहायता प्राप्त व 207 वित्तविहीन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 95 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। कॉलेजों को ओर से परीक्षा केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इसी बीच सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र बनाने और बच्चों के आवेदन फार्म सही कराने सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा कराने में जुटा हुआ। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए परिषद की ओर से विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। केंद्र बनाए जाने से पहले जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील स्तर पर गठित त्रिस्तरीय टीम स्कूल में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन करने में जुटी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय टीम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड विद्यालय प्रांगण की फोटोग्राफ, विद्यालय की जिओ लोकेशन (अक्षांश एवं देशांतर) के साथ ही केंद्र पर फर्नीचर, शिक्षण कक्ष, पेयजल, प्रसाधन, शिक्षण कक्षों में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर समेत मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा समेत अन्य बिन्दुओं की जांच कर रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि शासन स्तर से मिले हर दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed