{"_id":"67c5df33f3ae6ab7380e7771","slug":"up-board-exam-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130395-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गणित के सूत्रों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गणित के सूत्रों में उलझे परीक्षार्थी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में सोमवार को भी जारी रही। 110 केंद्रों पर दो पालियों में संस्कृत, जीव विज्ञान, गणित व चित्रकला समेत अन्य विषय का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित में सूत्रों और जीव विज्ञान के सवालों ने परेशान किया। मंगलवार को हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
110 केंद्रों पर सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 632 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 589 ने परीक्षा दी, 43 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान व गणित विषय का पेपर हुआ इसमें 17,647 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 17,031 ने परीक्षा दी और 616 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत वादन विषय के पेपर में पंजीकृत 77 के सापेक्ष 74 ने परीक्षा दी। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक और रंजन कला विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 12,977 के सापेक्ष 12,323 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 654 ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों में कुल 1316 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
पेपर शुरू होने से आधा घंटे पहले तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अभी तक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। सोमवार को उन्होंने जहांगीराबाद, ऊंचागांव व नरसेना क्षेत्र के आठ परीक्षा केंद्रों व अन्य टीमों ने दूसरे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बोले परीक्षार्थी:
गणित के पेपर को लेकर पहले से ही डर लग रहा था। पेपर का पहला भाग कुछ आसान रहा। वहीं, अंतिम भाग के कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया, लेकिन उनका उत्तर सोच-समझकर दिया है। - शिवम शर्मा।
-
गणित के कुछ सवालों को हल करने में समय लगा। कुछ सवाल ऐसे थे, जिनकी तैयारी नहीं की थी। कुछ सवालों के सूत्रों समझ में नहीं आए। फिर भी अच्छे अंक आने की संभावना है। - साहिल।
-
जीव विज्ञान के पेपर में कुछ सवाल कठिन लगे। इसमें मानव पाचन तंत्र, वहन तंत्र, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र और हार्मोंस से जुड़े सवाल आए। इन सभी के उत्तर सही देने का पूरा प्रयास किया है। - हिमांशु।
-
हालांकि जीव विज्ञान की परीक्षा देने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन कुछ ऐसे प्रश्न शामिल रहे, जिनको समझने और उनके उत्तर लिखने में देर लगी। सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं और पास होने की संभावना है। - लविश।
-
डिबार केंद्र व्यवस्थापक को बदलकर दूसरे को सौंपी जिम्मेदारी
खुर्जा स्थित जेएएस इंटर कॉलेज के डिबार हुए प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक नरेश कुमार शर्मा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एदलपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। अब इनकी निगरानी में बोर्ड परीक्षाओं को कराया जाएगा। बता दें कि पिछले साल बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का निजी स्कूल से मूल्यांकन कराने पर प्रधानाचार्य समेत छह शिक्षकों को सभी विभागीय पारिश्रमिक कार्यों से डिबार कर दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय कार्यालय से की गई है।