फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board exam

यूपी बोर्ड: 995 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी संस्कृत, संगीत वादन, अर्थशास्त्र व चित्रकला की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam
बुलंदशहर। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को दो पालियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित गई। दोनों पालियों में संस्कृत, संगीत वादन, अर्थशास्त्र व चित्रकला की परीक्षा हुई। सभी विषयों के 995 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के खिले चेहरे खिले दिखे और उन्होंने परीक्षा को आसान बताया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की बुधवार को पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक संपन्न हुई। इसमें हाईस्कूल संस्कृत व इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा रही। जबकि दूसरी पाली दोपहर 02:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। इसमें हाईस्कूल संगीत वादन और इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन व चित्रकला प्राविधिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के संस्कृत विषय में पंजीकृत 658 के सापेक्ष 625 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 9276 के सापेक्ष 8955 ने परीक्षा दी और 321 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईस्कूल के संगीत वादन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 192 के सापेक्ष परीक्षा में 185 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि सात छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन, प्राविधिक व रंजनकला विषय की परीक्षा में 12293 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इनमें से 11659 ने परीक्षा दी और 632 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 110 परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी लेकर केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी बनी रही। कंट्रोल रूम से केंद्रों पर आनलाइन नजर रखी गई। किसी केंद्र पर कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा में कड़ी चौकसी बरती गई। बोर्ड की गाइडलाइन का पालन कराया गया। किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed