फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP board

नाम रोशन करने वाले पुरातन छात्रों की तलाश करेगा यूपी बोर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
UP board
नाम रोशन करने वाले पुरातन छात्रों की तलाश करेगा यूपी बोर्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद विभिन्न क्षेत्रों में परिषद का नाम रोशन करने वाले पुरातन छात्रों की तलाश करेगा। परिषद से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करके विभिन्न क्षेत्रों के पुरातन और वर्तमान में विभिन्न उच्च पदों पर आसीन या फिर सेवानिवृत्त हो चुकी विभूतियों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीआईओएस को ऐसे छात्रों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी का मिशन गौरव पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद अपने 100 वर्ष पूरे होने पर गौरवयमी सफलता यात्रा के मद्देनजर अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मौके के लिए परिषद 100 वर्ष की अवधि में संचालित बोर्ड परीक्षाओं में शामिल और उत्तीर्ण होने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी एवं ख्याति प्राप्त पुरातन छात्रों की अब तलाश करेगा। जिन्होंने प्रदेश के साथ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई है। इसके लिए आदेश मिलने पर डीआईओएस के निर्देश पर प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यालयों में पढ़ाई कर निकले ऐसे छात्रों की सूची तैयार करने की शुरुआत हो चुकी है। बताया गया कि मुख्य रूप से शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, साहित्य, कला, खेल और संस्कृति आदि क्षेत्र में शामिल होने वाले की तलाश की जाएगी। इसके साथ ही उच्च पदों पर कार्यरत रहकर देश व विश्व भर में नाम रोशन करने वाली विभूतियों को भी शामिल किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सभी का मिशन गौरव पोर्टल पर पंजीकरण होगा। पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले परिषद की वेबसाइट पर मिशन गौरव पोर्टल के प्रभाग पर क्लिक करना होगा। इस पर खुलने वाले आवेदन में संबंधित सूचनाओं को वेबसाइट पर भरकर उसे सुरक्षित रखना होगा। इसके अलावा प्रधानाचार्यों से एकत्रित की गई सूचनाएं क्षेत्रवार और वर्षवार सूची परिषदीय मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया है। परिषद से पढ़ाई करने वाले पुरातन मेधावी और विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को तलाश किया जा रहा है। इसके लिए परिषद से भी मुझे आदेश मिला है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed