{"_id":"6827728f94befd5ecf0b2bbe","slug":"up-board-apply-online-for-scrutiny-by-may-19-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134037-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को नंबर बढ़ाने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी जिनके कम नंबर हैं वह स्क्रूटनी की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थी को ऑनलाइन आवेदन के लिए 19 मई तक का समय दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं काे 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से लिखित और प्रयोगात्मक के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन के विवरण को डाउनलोड कर उसके प्रिंटआउट के साथ स्क्रूटनी के लिए शुल्क के मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए रजिस्टर्ड डाक से अपर सचिव कार्यालय को निर्धारित तिथि 19 मई तक भेज दें।
छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि स्क्रूटनी के लिए कोई भी विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। इसमें विषय संबंधी कोई दबाव नहीं है। विद्यार्थी चाहे तो सभी छह विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।