{"_id":"56fabf204f1c1be44af00348","slug":"until-the-end-the-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आखिरी छोर तक होगा विकास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आखिरी छोर तक होगा विकास’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर की नई डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को वरिष्ठ ट्रेजरी अफसर की मौजूदगी में चार्ज संभाला। डीएम दोपहर करीब सवा 12 बजे ट्रेजरी दफ्तर पहुंचीं। डीएम ने ट्रेजरी में डबल लॉक का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सुलभ न्याय और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाना है। जनपद के आखिरी छोर तक विकास पहुंचाना और कुपोषण का खात्मा करना उनका मकसद है। डीएम ने पत्रकारों से जनपद और शहर की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया तालमेल और सूझबूझ से काम करें तो परिणाम अपेक्षाकृत बेहतर आएंगे। मीडिया प्रशासन की कमजोर कड़ियों को उजागर करें। कमजोर कड़ियों को बेहतर ढंग से कसा जाएगा। मीडिया पर किसी भी प्रकार को कोई दबाव प्रशासन की ओर से नहीं रहेगा।
विज्ञापन
नवनियुक्त डीएम सुभ्रा सक्सेना वर्ष-2009 बैच की आईएएस टॉपर है। बुलंदशहर से पूर्व वह शाहजहांपुर की जिलाधिकारी थी। वहीं, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारियों ने डीएम शुभ्रा सक्सेना का स्वागत किया।