फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unmarried lover and a mother of three children committed suicide by hanging themselves from same branch In Bul

'हमें मिलने नहीं देते...': अविवाहित प्रेमी और तीन बच्चों की मां ने एक ही डाल से लटकर दी जान, मिला सुसाइड नोट

Tue, 15 Apr 2025 01:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Apr 2025 01:22 PM IST
सार

मृतक युवक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
Unmarried lover and a mother of three children committed suicide by hanging themselves from same branch In Bul
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर स्थित आम के बाग में मंगलवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव नीचे उतारे और उनकी शिनाख्त की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की शिनाख्त मनीष निवासी गांव हसनपुर थाना ककोड़ और महिला की शिनाख्त सपना निवासी गांव नटों का नगला थाना ककोड़ के रूप में हुई। मृतक युवक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। जबकि, मृतक युवक अविवाहित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंधों के बारे में सपना के पति को भी जानकारी थी, जिसका वह विरोध करता था। सुसाइड नोट में भी मृतक युवक ने लिखा है कि सपना का पति उन दोनों को मिलने नहीं देता है। वह सपना को घर में बंधक बनाकर रखता है। इसलिए वह दोनों सुसाइड कर रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की भी जांच कराई जा रही है, प्रारंभिक दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करना सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें- एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed