फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unlock-three

अनलॉक-तीन में काफी हद तक मिली लोगों को राहत, रात्रि कर्फ्यू खत्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
अनलॉक-तीन में काफी हद तक मिली लोगों को राहत, रात्रि कर्फ्यू खत्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनलॉक-दो की अवधि आज समाप्त हो रही है। सरकार ने अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क को खोलने की अभी अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही रात्रि कर्फ्यू के अलावा योग केन्द्र और जिम को भी पांच अगस्त से खोलने की अनुमति दी गई है।

अनलॉक-तीन को लेकर केन्द्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को समाप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। रात में अब लोगों का आवागमन जारी रहेगा। योग संस्थान और जिम को पांच अगस्त से खुलने की अनुमति होगी। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समेत भीड़ जमा करने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को भी 31 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अनलॉक के तीसरे चरण में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के आयोजन को सोशल डिस्टेंसिंग व स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करते हुए करने की अनुमति होगी। कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन सख्ती के साथ लागू रहेगा। इस दौरान इन स्थानों पर केवल आवश्यक सेवाओं और गतिविधियों को ही अनुमति रहेगी। अनलॉक-3 में जहां जिम और योग केंद्र खुलने से संचालकों में खुशी का माहौल है। वहीं, सैलून संचालक अभी भी मायूस हैं। सैलून संचालक नदीम, सन्नो ने बताया कि सरकार को सैलून संचालकों के बारे में सोचना होगा। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जो भी सरकार का आदेश होगा उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed