{"_id":"699b36a79868be10f4015a16","slug":"uncontrolled-car-hits-two-motorcycles-one-dead-three-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-149128-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पूठा में सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे पानी के गड्ढे में गिरी कार। संवाद
बुलंदशहर/ऊंचागांव। अनूपशहर-जहांगीराबाद मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पूठा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार सुबह अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो अलग-अलग बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। पहली बाइक पर सवार जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी हर्षवर्धन (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद साथी शाहिद निवासी जहांगीराबाद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
दोनों युवक बाइक से जहांगीराबाद की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार थाना नरसेना के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी किरनपाल (45) और उनके साथी रविंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से सभी को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों बाइकों को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें पानी भरा हुआ था। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन मौका पाकर कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।
पुलिस का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। घायल शाहिद, किरनपाल और रविंद्र को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।