{"_id":"68e152b36e9beb9cb00a7194","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-divider-young-man-dies-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109822-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत व भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत व भाई घायल
विज्ञापन
खुर्जा में मुंडाखेड़ा फ्लाईओवर के निकट हुए सड़क हादसे में मृतक डब्लू का फाइल फोटो । स्रोत : फाइ
खुर्जा। एनएच-34 पर शनिवार दोपहर मुंडाखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
अलीगढ़ जनपद के थाना जवां के गांव खुर्दखेड़ा निवासी ब्रजमोहन ने बताया कि उनके छोटे भाई जगदीश और डब्लू (25) दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर दोनों दिल्ली जा रहे थे। जब वह लोग एनएच-34 पर खुर्जा के मुंडाखेड़ा पर पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने डब्लू को मृत घोषित कर दिया। जगदीश को अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। खुर्जा देहात थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।