{"_id":"6774266b2315bc3a9b0acb78","slug":"ultrasound-facility-will-be-available-at-six-community-health-centers-of-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-127379-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन
बुलंदशहर। अल्ट्रासाउंड के लिए अभी तक मरीजों को जिला अस्पताल में ही सुविधा मिल रही है। यहां सामान्य मरीजों के अलावा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते हैं। अब सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। जिले की सीएचसी पर जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन इंस्टॉल कर दी जाएगी। इसके बाद गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगेगी।
गर्भवती महिलाओं के लिए जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, जबकि लखावटी, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई व खुर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया गया है। यहां पर अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने पर गर्भवती महिलाओं को राहत देने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएंगी।--
सीएचसी के एक-एक विशेषज्ञ को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिले में मात्र तीन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। फर्स्ट रेफरल यूनिट पर रेडियोलॉजिस्ट न होने पर तैनात किसी एक विशेषज्ञ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल विभाग ने दो नाम प्रशिक्षण के लिए भेजे हैं। इसके बाद अन्य सीएचसी से विशेषज्ञों के नाम प्रशिक्षण को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
--
Iजिले के छह सीएचसी को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया है। यहां गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सके। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही मशीन प्राप्त होने और उनके इंस्टॉल कराने के बाद गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगेगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के लिए जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, जबकि लखावटी, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई व खुर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया गया है। यहां पर अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने पर गर्भवती महिलाओं को राहत देने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएंगी।