फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths were caught extorting money in the name of training and handed over to the police.

Bulandshahar News: प्रशिक्षण के नाम अवैध वसूली कर रहे दो युवक को दबोचा, पुलिस को सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। प्रशिक्षण के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे खाद्य विभाग के दो फर्जी कर्मियों को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। टीम ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीरी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी मित्तल स्वीट्स के स्वामी सौरभ मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे दो युवक उनकी दुकान पर आए, बताया कि वह मेरठ मंडल से खाद्य विभाग से हैं। जिसके बाद उन्होंने उनके लाइसेंस और कागजात की जांच की। बताया कि खाद्य विभाग ट्रेनिंग कार्यक्रम चला रहा है, जो सभी मिठाई विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। जिसके लिए उन्होंने दो हजार रुपये की मांग की। रुपयों की रसीद भी देने के लिए कहा।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर उन्हें संदेह हुआ तो अपने एक परिचित से खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जानकारी कराई। करीब आधा घंटे बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में तहसील, जिले के अधिकारी थे। जांच के दौरान दोनों युवकों के फर्जी पाए जाने पर उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों से रसीद बुक, अन्य कागजात बरामद किए गए। विभाग द्वारा कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है। कोई भी ट्रेनिंग निशुल्क दी जाती है। उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग विनीत कुमार पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed