फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youth riding a bike died in road accident in Bulandshahr

एक चूक और गंवानी पड़ी जान: अज्ञात वाहन से टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 13 Jan 2024 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 05:53 PM IST
सार

बुलंदशहर के छतारी इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two youth riding a bike died in road accident in Bulandshahr
सड़क हादसे में मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अलीगढ़ अनुपशहर हाइवे चौढेरा के नजदीक पर दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन से सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि नीटू चौहान पुत्र ज्ञान सिंह चौहान और मंयक पुत्र विनोद चौहान निवासी ग्राम पिलौना थाना जवां अलीगढ़ शनिवार की सुबह अपने घर से बाइक पर अपनी भीमपुर दोराहे पर हार्डवेयर की दुकान खोलने के लिए जा रहे था। 
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते आर जे पब्लिक स्कूल चौढेरा के नजदीक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अनुसार, दोनों युवकों ने बाइक पर हेलमेट नहीं लगा था। अगर हेलमेट पहने होते तो शायद दोनों युवकों की जान बच जाती। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई भी तहरीर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed