फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women died and five injured in an accident in Bulandshahar

बुलंदशहर में कैंटर-ट्रक की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, चार घायल

Tue, 16 Jul 2019 08:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 16 Jul 2019 08:00 PM IST
सार

- मची चीखपुकार, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
- छतारी क्षेत्र के गांव किशनपुर के पास देर रात हुआ हादसा 
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Two women died and five injured in an accident in Bulandshahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-अनूपशहर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से कैंटर सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात जनपद जालौन के थाना कालपी स्थित मोहल्ला गनेशगंज निवासी मोहम्मद हनीफ तथा कानपुर देहात के थाना रूरी निवासी जीवनि अपने-अपने परिवार के साथ कैंटर में सामान लादकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे जब कैंटर छतारी क्षेत्र के गांव किशनपुर के पास पहुंचा तभी आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहा कैंटर अनियंत्रित होकर ट्रक में भिड़ गया। हादसे में कैंटर सवार हनीफ की पत्नी सोहसाबानो तथा गाजियाबाद के लोनी निवासी इलियास पुत्र मौसम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हनीफ, जीवनि, जीवनि की पत्नी रेशमा, हनीफ के बेटे कलीम समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ मेडिकल भेज दिया। छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed