{"_id":"69b1a34e76860f263107ca51","slug":"two-women-and-a-teenager-caught-stealing-sarees-in-belon-paith-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149990-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेलौन पैठ में साड़ी चोरी करते दो महिलाएं और एक किशोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेलौन पैठ में साड़ी चोरी करते दो महिलाएं और एक किशोर दबोचे
विज्ञापन
नरौरा। क्षेत्र के प्रसिद्ध बेलौन पैंठ बाजार में मंगलवार को साड़ी चोरी की वारदात सामने आई। खरीदारी के बहाने दुकान पर आई दो महिलाओं और एक किशोर ने हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन सजगता से तीनों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डिबाई थाना क्षेत्र के गांव कसेर कलां निवासी यामीन खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को बेलौन पैंठ में अपने पिता के साथ कपड़े व साड़ियों की दुकान लगाए हुए थे। देर शाम दो महिलाएं और एक किशोर उनकी दुकान पर आए और साड़ियां दिखाने को कहा। जब यामीन और उनके पिता ग्राहकों को दिखाने में व्यस्त थे, तभी मोलभाव के दौरान तीनों ने चालाकी से एक-एक कर नौ साड़ियां अपने पास मौजूद बैग में छिपा लीं। तीनों की इस हरकत को पास की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने देख लिया और तुरंत यामीन को सचेत किया। शक होने पर जब अन्य लोगों की मदद से तीनों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से दुकान की नौ साड़ियां बरामद हुईं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ममता और सीमा निवासी गांव नवीनगर थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है, जिनके साथ एक किशोर भी शामिल था। बाजार में भीड़ जमा होने के बाद तीनों को चोरी के माल समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाओं और किशोर के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।