{"_id":"586d4f2d4f1c1b1c7e15a31c","slug":"two-two-trains-cancelled-upto-9-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते लिच्छवी और ऊंचाहार 9 जनवरी तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते लिच्छवी और ऊंचाहार 9 जनवरी तक रद्द
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन, 25 घंटे तक लेट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली लिच्छवी और ऊंचाहार अप-डाउन एक्सप्रेस नौ जनवरी तक के लिए रेलवे ने रद्द कर दिया। वहीं कोहरे के चलते संगम समेत सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कोहरे के चलते ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ती जा रही है। घंटों देरी से चलने के कारण रेलवे ने लिच्छवी और ऊंचाहार एक्सप्रेस अप-डाउन को 9 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया। वहीं संगम 15 घंटे, डिब्रूगढ़ 16 घंटे, कालिंदी 14 घंटे, महानंदा 9 घंटे, कालका 5 घंटे, मुरी 8 घंटे और गोमती 11 घंटे देरी से पहुंची।
ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों भूखे प्यासे रहकर ट्रेनों में सफर तय किया। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हुई।