फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two robbers arrested

मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार, नगदी और कार बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested
मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार, नकदी और कार बरामद
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये लुटेरे लूटपाट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। आरोपियों के पास से लूटी गयी नकदी मय पर्स, मोबाइल, बोलेरो गाड़ी एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं। कोतवाल सचिन मलिक ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद तथा आमिर निवासी ग्राम बागवाला थाना अगौता बुलंदशहर हैं। आरोपी शहजाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसका उपचार कराया गया है।

कोतवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बोलेरो सवार दो बदमाश गुलावठी क्षेत्र में बाईपास पर डिबाई निवासी इंजमाम पुत्र मुकम्मिल से उसका पर्स, नकदी व मोबाइल लूटकर बुलंदशहर की तरफ भाग रहे हैं। उक्त सूचना पर गुलावठी पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सनौटा नहर के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई, जिस पर आरोपी ग्राम फकाना के जंगल की ओर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे, जिस पर पुलिस ने भी फायर किए। एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए 3000 रुपये मय पर्स, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार एवं 2 तमंचे एवं 5 कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में लूट आदि के एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed