फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two rewarded criminals injured in encounter with police in Bulandshahr

Bulandshahr News: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी डकैत घायल

Sat, 04 May 2024 09:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 May 2024 09:32 AM IST
सार

पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त शहजाद, आसिफ उर्फ भालू  निवासीगण ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। बीते दिनों अगौता क्षेत्र के निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में आरोपियों ने अपने साथियो के साथ डकैती की घटना की थी।

विज्ञापन
Two rewarded criminals injured in encounter with police in Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

स्वाट टीम व थाना अगौता पुलिस ने गुलावठी रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर गांव सीही के जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेजी से बाइक को लेकर भागने लगे। 

विज्ञापन


जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर आम के बाग के पास बदमाशों की बाइक फिसल गयी। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये।  
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त शहजाद, आसिफ उर्फ भालू  निवासीगण ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। बीते दिनों अगौता क्षेत्र के निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में आरोपियों ने अपने साथियो के साथ डकैती की घटना की थी। इनकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed