फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two ponds of Nagar and Shikarpur will be beautified with one crore rupees.

Bulandshahar News: एक करोड़ से नगर और शिकारपुर के दो तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक करोड़ रुपये खर्च करके जिले के दो तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने बुलंदशहर और शिकारपुर नगर पालिका अधिकारियों को 50-50 लाख रुपये जारी करते हुए तालाबों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके लिए नगर पालिका बुलंदशहर के अधिकारियों ने नगर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। बताया जाता है कि तालाब से महाभारत काल के दौरान की यादें भी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नगर पालिका अधिकारियों ने इस तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। अब शासन ने तालाब को नए रूप में लाने के लिए 50 लाख रुपये जारी किए हैं। इससे तालाब को पक्का करने के साथ ही उसके आसपास लाइटें लगाने और पेड़-पौधे लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकारपुर नगर पालिका क्षेत्र स्थित बूढ़े बाबा की दौज वाली पोखर के भी जीर्णोद्धार की तैयारी की जा रही है। प्रतिवर्ष बूढ़े बाबा की दौज के दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और मेले का आयोजन होता है। ऐसे में इस प्राचीन पोखर को नया रूप देने के लिए नगर पालिका की ओर से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एडीएम प्रशासन डाॅ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन ने दोनों निकायों को धनराशि जारी की है। जल्द ही गुणवत्ता के साथ इस कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed