{"_id":"61745f18115dcf03170d51e4685fff2b","slug":"two-policemen-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में एसटीएफ के सिपाही समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि, चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल एक कांस्टेबल को हायर मेडिकल सेंटर नोएडा रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
दो-दो पुलिसकर्मियों की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सीओ डिबाई आरपी सिंह ने बताया कि मेरठ यूनिट एसटीएफ में कांस्टेबल पद पर तैनात गाजियाबाद थाना क्षेत्र के गांव कस्तला निवासी यशपाल तोमर (38) पुत्र राजवीर सिंह रविवार सुबह 11 बजे सरकारी कार्य से अपने साथी कांस्टेबल संजय कुमार व आमिर और चालक गुलाब के साथ बदायूं एक प्राइवेट वाहन से जा रहे थे।
इसी दौरान डिबाई में स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप के पास आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की इस दौरान सामने से गाड़ी आने के कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे पेड़ जा टकराई।
राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दानपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल यशपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर नोएडा रेफर कर दिया। चालक और आमिर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। यशपाल तोमर के बड़े भाई श्याम सिंह व छोटे भाई मंगू ने बताया कि तीन भाइयों में यशपाल घर के लिए पूरा समर्पित था।
पत्नी गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल था। यशपाल के परिवार में पुत्री गौरी (18), पुत्र निशांत (17) व मनीष (14) हैं। उधर, घटना की सूचना पर विधायक गुड्डू पंडित यशपाल के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
मूल रूप से शामली जिले के मोहल्ला गुलशन नगर गली नंबर एक के रहने वाले कांस्टेबल जहीर अहमद पुत्र वहीद अली गुलावठी थाने में जीप चलाते थे।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.15 बजे वह बाइक से सरकारी कार्य के सिलसिले में बुलंदशहर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात के गांव काजमपुर देवली के निकट तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिसमें जहीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजन उनके शव को लेकर शामली स्थित पैतृक गांव चले गए।
वहीं, लोगों के दिए नंबर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद में हुए अलग-अलग हादसों में एक एसटीएफ कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पूरे विभाग में शोक का माहौल है। - अनंत देव, एसएसपी
कांस्टेबल की मौत पर शोक
गुलावठी। स्थानीय थाने में तैनात जीप चालक कांस्टेबल जहीर अहमद की थाना कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत पर गुलावठी थाने के पुलिसकर्मी शोकाकुल रहे।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक रंजन राय ने मृतक जहीर अहमद को ड्यूटी के प्रति पाबंद बताया। उन्होंने बताया कि जहीर अहमद सरकारी कार्य से बुलंदशहर बाइक से जा रहे थे।
उधर, बसपा कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा कर कांस्टेबल जहीर अहमद की मौत पर शोक जताया। बैठक में सलमान कुरैशी, हशमत अली चौहान, धर्मपाल गौतम, योगराज सिंह, वेगराज गौतम मौजूद रहे।