फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two players of the district returned after playing Challenger Trophy

Bulandshahar News: चैलेंजर ट्रॉफी खेलकर लौटे जिले के दो खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two players of the district returned after playing Challenger Trophy
उत्तर प्रदेश चैलेंजर ट्रॉफी टीम के साथ जिले के क्रिकेट ​खिलाड़ी। स्त्रोत - स्वयं
बुलंदशहर। कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश चैलेंजर ट्रॉफी में जिले के दो खिलाड़ी प्रतिभाग कर शनिवार को वापस जनपद लौट आए हैं। चैलेंजर ट्रॉफी का 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजन हुआ। जनपद आगमन पर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने हर्ष जताया। साथ ही स्वागत किया।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिला वेटर्न्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मुनेश गिरि एवं क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पिछले दिनों उत्तर प्रदेश चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

इसमें बुलंदशहर वेटर्न्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के प्रो. भीष्म सिंह और नगर निवासी विकेट कीपर अरुण गुप्ता शामिल रहे। उत्तर प्रदेश चैलेंजर ट्रॉफी में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने कानपुर में हुई प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। जल्द ही दोनों का सम्मान समारोह कर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व दोनों खिलाड़ियों का जगह-जगह क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed