{"_id":"5f721c5b8ebc3e9be04ea8a9","slug":"two-person-dead-due-to-road-accident-bulandshahr-news-gbd206209827","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेेत्र के गांव नगलाकरन के निकट सोमवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला अंजू और 12 वर्षीय लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ कर फरार है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं, एंबुलेंस के लेट पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
नरसैना थाना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी रूखी निवासी छह लोग सोमवार सुबह कार से बुलंदशहर जा रहे थे। बताया गया कि बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित गांव नगलाकरन के सामने बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पहिए का रिम टूट गया और अनियंत्रित हुए ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद ट्रक पलट गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी औरंगाबाद रामसेन सिंह और नगलाकरन ग्राम प्रधान विकास राघव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और आनन फानन में निजी वाहनों से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक खानपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री वीर सिंह 12 वर्ष व अंजू पत्नी ओमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि, कार चालक ओमपाल सिंह, रिंकू पुत्र मूलचंद, प्रियंका और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
एंबुलेंस के लेट पहुंचने पर बिफरे ग्रामीण
घटना के करीब एक घंटे की देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने चालक को आड़े हाथों ले लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि तत्काल एंबुलेंस को मामले की सूचना दी लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उन्हें शांत किया।