{"_id":"60b4ab2c8ebc3e00d33f2c23","slug":"two-people-brutally-murdered-in-bulandshahr-crime-news-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दो निर्मम हत्याएं: बुजुर्ग को ईंट-पत्थर से मारकर मौत के घाट उतारा, युवक का गला दबाकर किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दो निर्मम हत्याएं: बुजुर्ग को ईंट-पत्थर से मारकर मौत के घाट उतारा, युवक का गला दबाकर किया कत्ल
Mon, 31 May 2021 02:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 31 May 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव नरायनपुर में 60 साल के बुजुर्ग की सिर पर ईंट पत्थर से प्रहार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि मृतक हाईवे किनारे खेत में बने टयूबवेल की कोठरी में रहता था। सोमवर को लहूलुहान अवस्था में उसका शव मिला और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान छतारी क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी राजवीर सिंह (60) के रूप में हुई है। वहीं सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने भटोला रोड पर 28 वर्षीय युवक की गला दबाकर व सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक अरविंद मूल रूप से झांसी का रहने वाला था। वर्तमान में गाजियाबाद के भोपुरा में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह अपने जीजा पवन के साथ शिकारपुर आया हुआ था। जीजा पवन ने ही पुलिस को हत्या की सूचना दी।