फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people beat up a young man for not giving money for liquor

Bulandshahar News: शराब के लिए रुपये न देने पर दो लोगों ने युवक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two people beat up a young man for not giving money for liquor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शराब के लिए रुपये न देने पर दो युवकों ने एक युवक को पीट दिया। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को एक गांव का प्रधान बताया था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर गांव ऐदलपुर धीमरी निवासी विजेंद्र उर्फ बिंटू ने बताया कि वह 15 अक्तूबर की दोपहर दो बजे एक ढाबे से मजदूर के लिए खाना लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान वहां एक बाइक पर बैठे दो युवक शराब के नशे में धुत थे। उनके मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने उनसे शराब के लिए रुपये मांगे। जब रुपये देने से उन्होंने इन्कार किया तो आरोपी ने खुद को गांव भटवारा का भूरा प्रधान उर्फ जगत शर्मा बताते हुए उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पूरी वारदात ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शराब के नशे में युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़
शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव मुरसाना निवासी कालू सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव के खड़का सिंह चौराहे पर रघुराज, हर्ष, अनिल उर्फ छोटे व साधू शराब पीते हैं। जब महिलाएं मौके से गुजरती हैं तो आरोपी उनसे अभद्रता करते हैं। जब कोई भी इनका विरोध करता है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। एएसपी ऋजुल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed