फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two more cases registered against land mafia Sudhir Goyal for cheating of Rs 42 lakh

Bulandshahar News: भूमाफिया सुधीर गोयल पर 42 लाख की ठगी के दो और मुकदमे दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two more cases registered against land mafia Sudhir Goyal for cheating of Rs 42 lakh
भूमाफिया सुधीर गोयल
बुलंदशहर। भूमाफिया सुधीर गोयल, उसकी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ 42 लाख की धोखाधड़ी के दो और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। अब सुधीर के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 29 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। गैंगस्टर एक्ट में सुधीर, उसकी पत्नी व अन्य सहयोगी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


अनूपशहर के मोहल्ला नेहरूगंज निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर नरेश कुमार और उनके भाई जेई राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने राधिका एंक्लेव कॉलोनी में 125-125 वर्ग गज के दो प्लॉट की बुकिंग 15 फरवरी 2023 को थी। बतौर बयाना 51 हजार रुपये सुधीर गोयल और खालौर निवासी जयप्रकाश को दिए थे। सुधीर गोयल व उसके साथियों ने स्टांप शुल्क बचाने के लिए प्लॉट की वास्तवित कीमत के बजाय 9.10 लाख - 9.10 लाख रुपये का बैनामा में जिक्र कराया। जबकि उन्होंने 35 लाख की रकम नकदी और चेक के माध्यम से दी थी। बैनामे के बाद 20 दिसंबर 2023 को जब वह राधिका एंक्लेव में अपने प्लॉट पर निर्माण के लिए पहुंचे तो कुछ लोगों ने रोक दिया।एसएसपी के आदेश पर अब कोतवाली देहात पुलिस ने सुधीर गोयल और जयप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




वहीं, आवास विकास निवासी महिला अनूप ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसने अपनी जमीन बेचकर गांव अलीपुर गिझौरी स्थित सुधीर गोयल की कॉलोनी में 100 वर्ग गज का प्लॉट लिया था। सुधीर गोयल, उसकी पत्नी राखी गोयल, पुत्र शिवांग गोयल, जय सिंह, जयप्रकाश व आलोक उर्फ जग्गा ने उन्हें मौके पर पहुंचकर प्लॉट दिखाया था। इसके बाद बैनामा करा लिया और सात लाख रुपये अदा कर दिए थे। दिसंबर में जब वह अपने प्लॉट पर निर्माण के लिए पहुंची तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अपना बताया और निर्माण से रोक दिया। पुलिस ने आरोपी सुधीर गोयल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईडी ने की थी कार्रवाई

भूमाफिया सुधीर गोयल, उसके बहनोई, व्यापारी नेता, सुधीर गोयल के वाहन चालक समेत अन्य सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने पिछले माह छापा मारा था। इस दौरान ईडी की ओर से विभिन्न दस्तावेज कब्जे में लिए गए थे। आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे। पिछले सप्ताह ईडी ने सुधीर गोयल की 27 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी।




भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमों में आगे की विवेचना चल रही है। ईडी अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। जल्द सभी मामलों में जांच कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed