{"_id":"65a4219d9dc734787b060208","slug":"two-more-cases-filed-against-sudhir-goyal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-10191-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सुधीर गोयल के खिलाफ दर्ज हुए दो और मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सुधीर गोयल के खिलाफ दर्ज हुए दो और मुकदमे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। भूमाफिया सुधीर गोयल की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। आरोपी के जेल जाने के बाद लोगों को उसके द्वारा ठगी की जानकारी हो रही है तो वह अधिकारियों के पास अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार रात को देहात कोतवाली पुलिस ने भूमाफिया सुधीर गोयल व उसके साथियों के खिलाफ दो और मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज किए हैं। अब तक गैंगस्टर समेत सुधीर व उसके साथियों के खिलाफ कुल 21 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 13 मुकदमों में जांच पूरी हो चुकी है। आठ मुकदमों में विवेचना चल रही है।
कोतवाली देहात में एएसपी के आदेश पर मोहल्ला शांतिनगर भूड़ निवासी विधवा अंजू सिंह ने बताया कि उनके पिता ने दो आवासीय प्लाट का बैनामा आरोपी सुधीर कुमार गोयल निवासी मोहल्ला देवीपुरा से कराया था। पिता की मौत के बाद प्लाट का बैनामा उनकी मां, भाई, बहन और उनके नाम कर दिया गया। अब उसके प्लॉट पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उक्त व्यक्ति से शिकायत की गई तो उसने बताया कि आरोपी सुधीर गोयल ने उक्त प्लॉट का बैनामा उसे किया है। पीड़िता ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा होने के चलते मानसिक तनाव के चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरे मामले में गांव दरियापुर निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली देहात में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसने 17 नवंबर 2014 को आरोपी सुधीर कुमार गोयल से राधिका एंकलेव में एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का सौदा 4.94 लाख रुपये में तय हुआ था। प्लॉट का बैनामा सुधीर कुमार गोयल ने खेत मालिक प्रेमपाल से कराया था। उक्त धनराशि नगद दी गई थी, लेकिन उसे प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया गया। अब उसे पता चला है कि उक्त प्लॉट का एक और बैनामा आरोपी सुधीर कुमार गोयल ने स्वयं सतपाल उर्फ सत्यपाल सिंह निवासी गांव अमरपुर शिकोई को कर दिया है। देहात पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार गोयल और खेत मालिक प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एएसपी नगर अनुकृति शर्मा ने बताया कि भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ लगातार शिकायतकर्ता अपनी फरियाद लेकर आ रहे हैं। अब दो अन्य मामले सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।