{"_id":"6935b2ddaa30f618b408c78c","slug":"two-more-accused-who-attacked-annu-returning-from-appearance-arrested-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110618-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पेशी कर लौट रहे अन्नू पर हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पेशी कर लौट रहे अन्नू पर हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खुर्जा। न्यायालय में पेशी कर लौट रहे अन्नू पर हमला करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इससे पहले तीन दिसंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी समेत छह लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।
खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि दो दिसंबर को अहिरपाड़ा मोहल्ला निवासी अर्जुन उर्फ अन्नू ठाकुर न्यायालय पेशी कर घर लौट रहा था। तभी कबाड़ी बाजार चौराहा पर दस 12 लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसमें अन्नू को तीन गोली लगी और उनका नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मामले में अन्नू की मां शर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। इसमें तीन दिसंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी और चेकिंग के दौरान चौथे आरोपी को पकड़ा। इसके बाद शनिवार को पुलिस की ओर से हजरतपुर गेट के निकट से आरोपी ध्रुव निवासी सिटी स्टेशन गली नंबर सात और अमित निवासी अहिरपाड़ा मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा।