{"_id":"67894388ecffd3c0a402accf","slug":"two-miscreants-of-jaharkhurani-gang-arrested-rs-235-lakh-recovered-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-128198-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, 2.35 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, 2.35 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
गुलावठी। पुलिस ने कैंटर चालक को नशीली चाय पिलाकर 6 लाख 33 हजार 680 रुपये की लूट करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लाख 35 हजार नकदी और एक बाइक बरामद की है। जबकि, 2 लाख 66 हजार रुपये आरोपियों के बैंक खाते में होल्ड कराए गए हैं। आरोपियों ने कैंटर के परिचालक से साठगांठ कर वारदात को अंजाम दिया था।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मेरठ के गांव शौदत्त थाना किला परीक्षितगढ़ निवासी गुलजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आइशर कैंटर पर चालक की नौकरी करता है। 1 जनवरी 2025 को वह सोनपरी मिल कुमेर भरतपुर राजस्थान से आइशर कैंटर में खल लेकर गुलावठी के धौलाना बस स्टैंड के निकट विकास ट्रेडिंग पर आया था।
कैंटर से खल उतारी जा रही थी, तभी एक बालक उसके पास चाय लेकर आया और बोला कि लाला जी ने चाय भेजी है, चाय पी लो। उसने चाय पी ली। उसके बाद वह गाड़ी खालीकर जैसे ही थोडी दूर चला तो वह बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो कैंटर छपरावत स्टेशन के पास सुनसान जगह पर खडा था, जबकि उसके रुपये गायब थे।
विज्ञापन
गुलजार 6 लाख 20 हजार रुपये गुड़ खरीदने के लिए लाया था। यह रुपये व्यापारी और गाड़ी मालिक मनोज ने उसे दिए थे, जबकि 13,680 रुपये भाड़े के थे। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में दो अभियुक्तों के नाम सामने आए। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शाहिद निवासी गांव हाजीपुर भटौला थाना खुर्जा देहात और नाजिम निवासी भट्टा काॅलोनी मस्जिद के पास निकट नई मंडी थाना कोतवाली देहात है।
उनके पास से चोरी किए गए 2,35,000 हजार की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के खाते में 2 लाख 66 हजार रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपियों ने कैंटर के परिचालक से पहले साठगांठ की थी। परिचालक की मुखबिरी पर ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। धौलाना रोड पर कैंटर से खल खाली हो रही थी, तभी आरोपियों ने कैंटर के परिचालक से साठगांठ कर ली थी। मौका देखकर चालक गुलफाम को नशीली चाय पिला दी।
इसके बाद कैंटर खाली करके जब वे जाने लगे तो वे भी कैंटर के पीछे-पीछे चल दिए और कुछ दूर जाने पर चालक को चक्कर आने लगे तो वह साइड की सीट पर लेट गया। उसके बाद वे कैंटर को छपरावत स्टेशन के पास ले गए और कैंटर में रखे रुपये चोरी कर आरोपी फरार हो गए।
परिचालक साजिद भी चालक के गांव का निवासी है। परिचालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी शाहिद पर चार मुकदमे और नाजिम पर सात मुकदमे खुर्जा देहात, सिकंदराबाद, दादरी थाने में दर्ज हैं।