{"_id":"69ba34b8298f56903e090914","slug":"two-labourers-living-on-the-roadside-died-after-a-truck-overturned-in-bulandshahr-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रक की कमानी टूटने से रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, सड़क किनारे सो रहे दो मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रक की कमानी टूटने से रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, सड़क किनारे सो रहे दो मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर
Wed, 18 Mar 2026 10:44 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:44 AM IST
सार
बुलंदशहर जिले के गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान, निर्माण स्थल के पास सड़क किनारे कुछ मजदूर रात में सो रहे थे। अचानक, एक रोड़ी से लदे ट्रक की कमानी टूट गई, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सीधे सो रहे मजदूरों के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन
दो मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सो रहे मजदूरों के ऊपर रोड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान, निर्माण स्थल के पास सड़क किनारे कुछ मजदूर रात में सो रहे थे। अचानक, एक रोड़ी से लदे ट्रक की कमानी टूट गई, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सीधे सो रहे मजदूरों के ऊपर जा गिरा। रोड़ी के भारी वजन के नीचे दबने से मजदूरों को निकलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
इस हादसे में राकेश (30) पुत्र राजेंद्र और पवन (35) पुत्र बनवारी लाल, जो रहीम कोर्ट डिबाई बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन