{"_id":"572b7b044f1c1b0d745cce89","slug":"two-girls-on-the-truck-driver-mncle-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं ने मनचले ट्रक चालक को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्राओं ने मनचले ट्रक चालक को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरTwo girls on the truck driver Mncle Dhuna
Updated Thu, 05 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
छेड़छाड़ करने वाले मनचले ट्रक चालक को दो छात्राओं ने जमकर धुनाई कर दी। भीड़ देख मौके पर अन्य छात्र भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। अब तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही दो छात्राएं ओवरव्रिज के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक ट्रक चालक स्पीड धीमी कर छात्राओं पर फब्बितयां कसने लगा। पहले तो छात्राओं ने अनसुना कर दिया लेकिन हरकतें बढ़ती देख उनका गुस्सा भड़क गया। इसके बाद आरोपी चालक को पकड़ने के लिए छात्राओं दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
थोड़ी दूरी पर ट्रैफिक होने के चलते चालक ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद छात्राओं ने आरोपी चालक को गाड़ी से नीचे उतार लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच कुछ छात्र भी मौके पर पहुंच गए और चौराहे पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। जंक्शन चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।