फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two farmers died, friend injured in road accident

Bulandshahar News: सड़क हादसे में दो किसानों की मौत, साथी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर औद्योगिक क्षेत्र में गांव मुढीबकापुर थाना औरंगाबाद निवासी सूर्य प्रताप सैनी (15 वर्ष) पुत्र संजीव सैनी, सुदीप सैनी (42) पुत्र राजवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि गांव निवासी सतीश सैनी (50) घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार दोनों मृतक, घायल पेशे से किसान हैं। उक्त सभी लोग फूलों की खेती करते हैं। बताया गया कि शनिवार को सभी लोग वैन से दिल्ली फूल बेचने के लिए गए थे। वापस लौटते समय रात करीब चार बजे औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर शर्मा होटल के पास अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी। वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप, सुदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतीश को उपचार के लिए सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed