फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two days 100 transformer, upset

दो दिन में फुंके 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर, लोग परेशान

Mon, 16 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 16 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
 two days 100 transformer, upset
सैकड़ों ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला

पूरे जिले हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रात-रातभर बिजली गायब होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, गर्मी तेज होने से बढ़े लोड के कारण पिछले दो दिन में सैकड़ों ट्रांसफार्मर फुंक गए। इसके कारण हाइडिल कालोनी में शिकायत लेकर आने वालों के चलते जाम के हालात बन गए।

विज्ञापन


जनपद में बिजली कटौती तेज हो गई। सबसे ज्यादा स्थिति लोड बढ़ने से धड़ाधड़ फुंके ट्रांसफार्मरों के कारण बिगड़ गई। जिलेभर में बिजली कटौती चरमरा गई। करीब 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर 25 केवीए के फुंके। इसके कारण करीब 200 से ज्यादा किसानों के नलकूप बंद हो गए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत तहसील, कस्बा और गांवों में रात-रातभर बिजली कटौती की जा रही है। शेड्यूल के समय इमरजेंसी रोस्टरिंग से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों का दिन में सूरज की तपिश से बुरा हाल है तो रात में बिजली कटौती नींद उड़ा रही है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी, बिजली कटौती भी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की संख्या में वृद्धि हो गई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकने से स्टोर में कमी हो गई है। जल्द ही सभी फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाएगा। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता



18 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बुलंदशहर। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए विजिलेंस और पावर कारपोरेशन के अफसरों ने 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विजिलेंस प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर चलाए गए अभियान में नगर के छह और खुर्जा के पांच लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं, मोहरसा बिजलीघर प्रभारी जेई महीपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चलाए गए अभियान में सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed