फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two constables suspended for taking bribe

Bulandshahar News: विधायक की शिकायत पर रिश्वत लेने के आरोप में दो सिपाही निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two constables suspended for taking bribe
बुलंदशहर। ककोड़ थाने पर तैनात दो कांस्टेबल को एसएसपी ने रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने एक इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट और समझौते के बावजूद दोनों पक्षों से करीब 60 हजार रुपये की रिश्वत ली। शिकायत होने पर आरोपियों ने रकम लौटा दी। एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा ककोड़ क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज के दो छात्र गुटों में बीते दिनों मारपीट हो गई थी। जिसके बाद अजयनगर गांव निवासी एक गुट के चार अभिभावकों ने ककोड़ के छात्र गुट के खिलाफ तहरीर दे दी। मामला ककोड़ थाना प्रभारी के समक्ष पहुंचा तो उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने आरोपी छह छात्रों के अभिभावकों से दस-दस हजार रुपये खाकी का रौब गालिब कर ऐंठ लिए। पीड़ित अभिभावकों ने सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह से मामले की शिकायत की। जिसके बाद मामला एसएसपी के संज्ञान में आया।
विज्ञापन

ककोड़ थाना प्रभारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने दो पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने की बात कही। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी अभिभावकों के घर पहुंचे और रिश्वत के पैसे वापस किए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही सोनू बालियान और पुष्पेंद्र राठी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed