{"_id":"67ec1a0314a8b4727a06066e","slug":"two-cars-collided-at-a-cng-pump-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-131830-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीएनजी पंप पर भिड़ीं दो कारें, युवकों ने एक-दूसरे का सिर फाेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीएनजी पंप पर भिड़ीं दो कारें, युवकों ने एक-दूसरे का सिर फाेड़ा
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में स्याना अड्डे पर स्थित सीएनजी पंप पर दो पक्षों की कारों के मामूली टकराने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और दोनों पक्षों के दो युवकों के सिर फूट गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोतवाली देहात में मोहल्ला हंस विहार, नगर कोतवाली निवासी पीड़ित राहुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने रिश्तेदार सोनू, दीपू और प्रतीक के साथ गांव लुहारली जा रहा था। रास्ते में स्याना अड्डे के निकट सीएनजी पंप पर कार में गैस भरवाने के लिए रुका था। आरोप है कि वहां पर चार-पांच अज्ञात लोगों ने पंपकर्मी से अभद्रता और झगड़ा किया जा रहा था। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके भाई सोनू पर हमला कर दिया। उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह नीचे गिर गए। उसी दौरान आरोपियों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। आरोपियों ने उनकी सोने की चेन भी लूट ली। इसके बाद आरोपी वहां अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए भाग गए। देहात पुलिस ने चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दूसरे पक्ष से बीबीनगर के गांव खैरपुर निवासी विशाल कुमार ने तहरीर दी। बताया कि 31 मार्च को बुलंदशहर आ रहे थे और रास्ते में सीएनजी पंप पर रूके। उनकी गाड़ी के आगे एक अन्य गाड़ी खड़ी थी, जिसे हटाने की कहने पर उसमें सवार आरोपी सोनू, दीपक, प्रतीक एवं राहुल निवासी गांव लुहारली हाल निवासी मोहल्ला हंस विहार ने उन्हें और उनके भाई संजय पर हमला कर दिया। उन दोनों को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा गया। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देहात पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दोनों पक्षों के बीच कारों के मामूली रूप से टकराने का सामने आया। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।