{"_id":"6aa97f9c8b7d1dac2200da89","slug":"mad-scramble-for-train-seats-during-diwali-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-165467-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिवाली पर ट्रेनों में सीटों की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिवाली पर ट्रेनों में सीटों की मारामारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली के त्योहार में अभी 50 दिन बाकी हैं लेकिन ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अभी से आरक्षण करा रहे हैं, जिससे त्योहार के दौरान घर जाने में परेशानी न हो। इसके चलते प्रतिदिन रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर व ऑनलाइन माध्यम से लोग टिकट बुक करवा रहे हैं।
इस बार छह नवंबर को धनतेरस, सात नवंबर को छोटी दिवाली, आठ नवंबर को दिवाली और नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। त्योहार से पूर्व और बाद तक पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है।
इसमें नेताजी, हावड़ा सुपरफास्ट, सियालदह, हावड़ा राजधानी, पूर्वा, सद्भावना, काशी विश्वनाथ, रक्सौल समेत कई ट्रेनों में अभी से वेटिंग आनी शुरू हो गई है। वहीं, दिवाली के छह दिन बाद ही छठ पूजा है, जो खासतौर से बिहार और पूर्वांचल में मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस त्योहार पर भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाते हैं। दोनों ही त्योहार आगे-पीछे रहने से सीट को लेकर अभी से ही मारामारी है। हालांकि, त्योहार के समय पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। बुलंदशहर से भी बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शहरों से अपने घर पहुंचते हैं।
-- कोट
त्योहार पर अपने घरों को जाने के लिए पूर्वांचल के रहने वाले लोग ट्रेनों में आरक्षण करवाने आते रहते हैं। बिहार और पूर्वांचल की ओर चलने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रही हैं। - शैलेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक बुलंदशहर रेलवे स्टेशन