{"_id":"68222346b5a0a7fa5605096c","slug":"two-brothers-cheated-two-lakhs-on-the-pretext-of-getting-a-job-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133857-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो सगे भाइयों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो सगे भाइयों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख ठगे
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खालौर में दो सगे भाइयों द्वारा नौकरी का झांसा देकर दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व एसएसपी सहित स्थानीय पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिस पर अब थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खालौर निवासी ओमवीर सिंह ने शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग छह साल पूर्व वर्ष 2019 में उनके ही गांव निवासी संजय ने मर्चेंट नेवी में तैनात अपने भाई हरवीर के माध्यम से दो लाख रुपये लेकर नौकरी लगवाने की बात कही थी।
जिसके बाद पीड़ित ने हरवीर के खाते में मई 2019 में रुपये डाल दिए। रुपये देने के पांच महीने बाद आरोपी ने पीड़ित को ट्रेनिंग के नाम पर मुंबई बुलाया, लेकिन उसे ट्रेनिंग नहीं करवाई और छह माह बाद वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान लॉक डाउन लगने के कारण नौकरी की बात अधर में लटक गई। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसने ब्याज पर रुपये लेकर आरोपियों को दिए थे।
पीड़ित की तहरीर में नामजद संजय और उसके भाई हरवीर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।