{"_id":"68d816ef0fcb647c3b09a630","slug":"two-bike-riders-were-hit-by-a-truck-one-died-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141265-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक आशीष कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी जनपद के थाना औंछा के गांव नगला हार निवासी अंशू कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई आशीष उर्फ रवीश कुमार गांव निवासी अपने साथी निर्मल उर्फ मंजीत कुमार के साथ बृहस्पतिवार को नरौरा थाना क्षेत्र के गांव बेलोन गया था। जहां से देर शाम को वह दोनों बाइक से नोएडा जाने के लिए निकले थे। देर रात करीब 11 बजे गांव जब वह दोनों देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास भट्ठे के समीप पहुंचे, तभी बुलंदशहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले मेंं तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।